खंडवा में न्यायाधीशों ने की दादाजी भक्तों की सेवा, भोग लगाकर किया प्रसादी वितरण
खंडवा। गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर खंडवा में आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। खंडवा जिले के सभी न्यायाधीश अपने-अपने निवास स्थान से पैदल चलकर श्री दादाजी धाम पहुंचे और श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागिता निभाई।
न्यायाधीशों ने सर्वप्रथम श्री दादाजी महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से भोग अर्पित किया। इसके बाद दादाजी भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण किया और सेवा कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने न्यायाधीशों की सादगी, आस्था और सेवा भाव की सराहना की। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दादाजी धाम पहुंचे, जहां पूरे दिन दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसादी वितरण का क्रम चलता रहा।
न्यायाधीशों की इस सेवा भावना ने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।
Read Next

खंडवा 



