खंडवा : जिला न्यायालय खंडवा में पक्षियों के लिए लगाए सकोरे, न्यायाधीशों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

खंडवा, 11 मई 2026।
भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर खंडवा में सराहनीय पहल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में परिसर में पक्षियों के लिए सकोरे (जल पात्र) लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक और मानवीय दायित्व है। उन्होंने बताया कि इस तरह की छोटी-छोटी पहल समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीशगण श्री अनिल चौधरी, श्री आशीष प्रताप सिंह, श्री अरविंद सिंह टेकाम, श्री वीरेन्द्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पियूष भावे सहित अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह तथा न्यायालय के कर्मचारी भी शामिल हुए। वहीं यादव स्पोर्ट्स के सहयोग से सुश्री नेहा यादव, श्रीमती अनीता यादव और जूडो-कराटे के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
यह पहल न केवल पक्षियों के लिए राहत का माध्यम बनी, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश भी दे गई।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


