प्रभारी मंत्री श्री लोधी कल खण्डवा आएंगे..विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर भूमिपूजन भी करेंगे

खण्डवा 11 मई 2026, प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी 12 मई को खण्डवा में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे एवं महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंड्री स्कूल पहुंचकर खेल परिसर उन्नयन का भूमिपूजन भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री लोधी 11 मई को रात्रि 10 बजे सर्किट हाउस खण्डवा पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम कर अगले दिन 12 मई को प्रातः 10ः30 बजे सर्किट हाउस खण्डवा में जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री श्री लोधी प्रातः 11ः30 बजे महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंड्री स्कूल पहुंचकर खेल परिसर उन्नयन का भूमिपूजन करेंगे तथा स्कूल की छात्राओं से संवाद भी करेंगे। इसके बाद मंत्री श्री लोधी दोपहर 12ः20 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री लोधी दोपहर 3ः30 बजे रेलवे स्टेशन खण्डवा से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


