मध्यप्रदेश के खंडवा में “एक पौधा, एक संकल्प” अभियान के तहत हम फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

खंडवा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हम फाउंडेशन सिटी शाखा, खंडवा द्वारा वृंदावन विहार कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष मीरा व्यास ने किया।
इस अवसर पर मीरा व्यास ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में मालवा प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष रवि पाण्डेय, सचिव मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष मेघा मंडलोई, वरिष्ठ सदस्य वर्षा पाण्डेय, सीमा भट्ट और योगिता तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और नियमित रूप से वृक्षारोपण करने के संकल्प के साथ हुआ।
Read Next



खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा