लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खण्डवा इन्दौर मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन रहेगा प्रतिबंधित..आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को मिलेगी प्रतिबंध से छूट*

खंडवा 11 जुलाई 2025, श्रावण माह में खण्डवा जिले में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा के दौरान बडी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इंदौर_खंडवा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। जन सामान्य की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों के आवागमन में कोई व्यवधान ना हो इसके लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की गई है । केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 तथा केन्द्रीय मोटरयान नियम 1994 के नियम 215 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश जारी किए हैं कि श्रावण मास के पहले दिन 11 जुलाई से इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जारी आदेश अनुसार बुरहानपुर की ओर से खण्डवा जिले में प्रवेश करने वाले भारी वाहन खण्डवा जिले के ग्राम देशगांव में प्रवेश कर खरगोन धामनोद होते हए ए. बी. रोड़ तक पहुंच सकते है। इसी तरह इन्दौर से चलने वाले भारी वाहन खरगोन जिले से होते हुए खण्डवा जिले के ग्राम देशगांव में प्रवेश कर देशगांव से अपने गन्तव्य तक पहुंच सकते है। आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को प्रतिबंधात्मक आदेश से पूर्णतः मुक्त रखा गया है। इनमें दुग्ध प्रदाय वाहन, फायर बिग्रेड, आर्मी के वाहन, विद्युत कंपनी के कार्य में संलग्न वाहन, एल.पी.जी. और पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में लगे वाहन, यात्री बसें शामिल हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026