लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

महापौर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में जिमखाना और श्री दादाजी क्रिकेट क्लब की जीत

खंडवा। शहर के सूरजकुंड स्थित जिमखाना क्रिकेट मैदान पर पहली बार रात्रिकालीन दूधिया रोशनी में महापौर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम के एमआईसी सदस्य विक्की बावरे एवं जवाहरगंज समिति के संयोजन में किया जा रहा है।

समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बड़े शहरों की तर्ज पर जिला मुख्यालय खंडवा में जिमखाना क्रिकेट मैदान विकसित किया गया है। इस मैदान पर कई क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं और यह मैदान क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र भी है।

उन्होंने बताया कि जिमखाना क्रिकेट मैदान की देखरेख अध्यक्ष रोमी नारंग द्वारा की जा रही है, जबकि डीएस तोमर और सदानंद यादव प्रशिक्षक के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

शुक्रवार रात खेले गए दो मुकाबले

महापौर ट्रॉफी के अंतर्गत शुक्रवार रात दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।

पहला मैच जिमखाना क्रिकेट क्लब और बालाजी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जिमखाना क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 रनों से जीत दर्ज की।

वहीं दूसरा मैच श्री दादाजी क्रिकेट क्लब और बोरगांव क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में श्री दादाजी क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित

प्रतियोगिता के दौरान अतिथि के रूप में चंद्रशेखर पटेल, रितेश कपूर, राजेश राय और पवन यादव सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा विक्की बावरे, दिलीप यादव, संतोष यादव, अनिकेत चांवरे, प्रकाश यादव, शुभम चौरे, अविनाश यादव और अभिजीत सहित खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026