लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भारत विकास परिषद शाखा खण्डवा द्वारा गुड़ी पड़वा पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा*

*भारत विकास परिषद शाखा खण्डवा द्वारा गुड़ी पड़वा पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा*

 

*भारत विकास परिषद गुड़ी पड़वा पर्व पर करेगा विभिन्न आयोजन*

 

खण्डवा। भारत विकास परिषद शाखा खण्डवा द्वारा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के संवर्धन के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुड़ी पड़वा पर्व का भव्य आयोजन शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजन को लेकर अध्यक्ष रूपेश पालीवाल,सचिव देवेंद्र सिंह सोलंकी ,कोषाध्यक्ष प्रवीण लाड़ व कार्यक्रम संयोजक अनूप हिन्दुजा के नेतृत्व में आयोजित तैयारी बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार आयोजन में संस्था परिवार के सदस्यों के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, वयोवृद्धों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सहभागिता के साथ 19 मार्च गुरुवार को प्रातः 7 बजे गुड़ी पड़वा उत्सव के साथ प्रारंभ होगा। इसके अंतर्गत प्रातः 7:30 बजे से 10 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता (निःशुल्क) आयोजित की जाएगी। सायं 6 बजे दीप प्रज्वलन एवं सायं 6:30 बजे से अतिथि सम्मान, भारत माता की आरती एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन नारायण बाहेती ने बताया की आयोजन में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कंचन मुकेश तनवे विधायक खण्डवा रहेंगी। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में संतोष राठौर – श्रीमती दर्शनी राठौर (प्रदेश महामंत्री, भाजपा), डॉ. शिवशंकर गुर्जर – श्रीमती डॉ. प्रीति गुर्जर (आरोग्य भारती जिला संयोजक, खण्डवा) एवं डॉ. अनीश अरझरे (भाजपा नेता) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी

गुड़ी पूजन डॉ अमित हिंदुजा डॉ एन के सेठिया, श्रीमती प्रेमलता सेठिया,

के द्वारा सुबह 10 बजे किया जाएगा

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत अरझरे प्रान्त संगठन सचिव द्वारा की जाएगी। आयोजन के सफल संचालन हेतु प्रांतीय सेवा प्रमुख डॉक्टर शैलेंद्र महोदय प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका पटेल सहित परिषद के सभी सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर भारतीय नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा पर्व को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाएं। अपने घरों पर भी रंगोली बनाने व दीप जलाने का निवेदन किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026