खंडवा: राठौर धर्मशाला में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, नगर भ्रमण में उमड़े श्रद्धालु |ACACU Khandwa News
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शनिवार को राठौर समाज द्वारा धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया।
खंडवा के खड़कपुरा स्थित राठौर धर्मशाला में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान का भव्य नगर भ्रमण कराया गया, जिसके बाद विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना संपन्न हुई।
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद पूर्णाहुति की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। कई वर्षों बाद आए इस पावन और शुभ अवसर को लेकर राठौर समाज के लोगों में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस पूरे धार्मिक आयोजन का संचालन राठौर सकल पंच ट्रस्ट, खंडवा द्वारा किया गया।
Read Next



खंडवा 
खंडवा