लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खण्डवा: सेवा, संस्कार और सम्मान के साथ इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स के नए सत्र 2026–27 का भव्य शुभारंभ

खंडवा: सेवा, समर्पण और संस्कारों की भावना को आत्मसात करते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स ने नए सत्र 2026–27 का क्लब अध्यक्ष मोनिका शर्मा की अध्यक्षता में शुभारंभ गौ माता के पूजन, डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे के गरिमामय आयोजन के साथ किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर की सम्माननीय महापौर अमृता अमर यादव रहीं।और गौ माता का विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हें हरा चारा एवं खाद्य सामग्री अर्पित की गई। इसके पश्चात कन्या पूजन कर भारतीय संस्कृति, सेवा और नारी सम्मान का संदेश दिया गया।

डॉक्टर्स डे के अवसर पर समाज के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवाओं से विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. शिव शंकर एवं डॉ. प्रीति गुर्जर डॉ अली का शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सम्मान के पश्चात सभी चिकित्सकों ने क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।

इसी अवसर पर सी.ए. डे के उपलक्ष्य में सी.ए. सत्यम झंवर का भी सम्मान किया गया। उन्होंने समाज के विकास में सेवा संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुए क्लब को शुभकामनाएँ दीं।

क्लब की सचिव सुदिपा पाराशर, कोषाध्यक्ष मीरा व्यास एवं आईएसओ पिंकी दीक्षित ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने भी चिकित्सकों एवं सी.ए. को शुभकामनाएँ देते हुए उनके समाज के प्रति समर्पण की सराहना की।

क्लब की संस्थापक पिंकी राठौर ने कहा कि “चिकित्सक मानव जीवन के सच्चे रक्षक हैं। वे हर परिस्थिति में निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। उनका सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है।” उन्होंने नए सत्र में भी सेवा, मित्रता और सद्भाव के अनेक जनकल्याणकारी प्रकल्प संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन, मनोरमा तिवारी, दुर्गा वाघमारे, प्रमिला शर्मा, शिवकन्या सिसौदिया, माधवी जोशी, शुभा शर्मा, मोना गुप्ता, सुषमा गढ़वाल सहित क्लब की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का वातावरण सेवा, सम्मान और आत्मीयता से ओत-प्रोत रहा तथा नए सत्र की प्रेरणादायी शुरुआत के साथ सभी ने समाजसेवा के नए संकल्प लिए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन हंत्या बाबा में 5 जुलाई को।
July 1, 2026
खंडवा
डॉक्टर्स डे पर एबीवीपी ने चिकित्सकों का किया सम्मान
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी मंदिर निर्माण पर बड़ा अपडेट | प्रशासन, ट्रस्ट और समिति ने तेज किया काम
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 आरोपियों को उम्रकैद, एक को 25 साल की सजा
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: सीईओ डॉ. गोड़ा ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: एस.एन. कॉलेज में विधायक श्रीमती तन्वे ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: रक्तदान शिविर के संबंध में वार्ड पार्षदों व स्वयंसेवी संस्था की बैठक*
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं*
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न
July 1, 2026