लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर के भव्य निर्माण की शुरुआत, 25 पिलरों की नींव खुदी; श्रद्धालुओं ने अर्पित किया सोना-चांदी

मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित प्रसिद्ध श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर में भव्य मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। सोमवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ मंदिर निर्माण के पहले चरण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला और दादाजी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

मंदिर निर्माण के पहले चरण के अंतर्गत लगभग 25 पिलरों की नींव के लिए खुदाई की गई। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें मंदिर निर्माण समिति के सदस्य, पुजारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए मंदिर की नींव में सोना और चांदी अर्पित किया। भक्तों का मानना है कि दादाजी की कृपा से मंदिर निर्माण का यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा।

मंदिर से जुड़े भक्त रोचक नागोरी ने बताया कि मंदिर की नींव का निर्माण पत्थरों से किया जा रहा है, ताकि मंदिर की आधार संरचना मजबूत और लंबे समय तक सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 30 जून तक पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और कम से कम एक पिलर खड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दरअसल हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा स्थित दादाजी धूनी वाले मंदिर में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का महापर्व मनाया जाएगा। इसे देखते हुए मंदिर निर्माण समिति द्वारा निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से तेजी से आगे बढ़ाने की योजना बनाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की जा सके।

इस अवसर पर शांतनु दीक्षित, धर्मेंद्र बजाज, मदन भाऊ, तपन डोंगरे, सतीश कोटवाले, भारत झंवर, ऋषि गुप्ता, गणेश कानाडे और रोचक नागोरी,सुनील जैन सहित मंदिर निर्माण समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में आईएएस सृष्टि देशमुख, पुजारीगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

खंडवा का श्री दादाजी धूनी वाले मंदिर प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक माना जाता है, जहां वर्षभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहां विशाल धार्मिक आयोजन होता है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लाखों भक्त शामिल होते हैं।

मंदिर निर्माण की शुरुआत से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि दादाजी की कृपा से यह भव्य मंदिर शीघ्र ही पूर्ण रूप लेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026