लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

दादाजी भक्तों के लिए खुशखबरी! गुरु पूर्णिमा पर महापौर ने दी 5 नए टैंकरों की सौगात

खंडवा। श्री दादाजी धूनी वालों की पावन नगरी खंडवा में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले दादाजी भक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा जल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

इसी क्रम में आज नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में आयोजित कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी द्वारा जल विभाग अंतर्गत पांच नवीन टैंकरों का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया गया। ये नवीन टैंकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान शहर में जल व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए संचालित किए जाएंगे।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के खंडवा आगमन को देखते हुए नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महोत्सव के दौरान किसी भी श्रद्धालु को जल संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर निगम द्वारा जल आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दी गई यह नई सौगात नगर निगम की जनसेवा एवं श्रद्धालु सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नवीन टैंकरों के संचालन से महोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यकतानुसार पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम के पश्चात माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी द्वारा उपस्थित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों को नवीन नगर निगम कार्यालय भवन का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान महापौर जी ने सभी को नवीन कार्यालय भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से अवगत कराया। नवीन कार्यालय भवन के भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप का अवलोकन करने के पश्चात उपस्थित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधियों ने महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव जी को नवीन नगर निगम कार्यालय भवन के निर्माण एवं शहर को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री सोमनाथ काले एवं श्री अनिल वर्मा, पार्षदगण श्री वेद प्रकाश मालाकार, श्री संतोष सारवान, श्री कन्हैया वर्मा, श्री सुनील जायसवाल, श्रीमती रोशनी गोलकर, श्रीमती डिंपल चौरसिया, श्रीमती किरण प्रेमलाल गोयल, श्री ओमप्रकाश सिलावट, श्री सादिक भाटिया, श्रीमती सुनीता दीपक राठौड़, श्रीमती मोनिका नीतीश बजाज, श्री विजय यादव, श्रीमती स्वर्ण धर्मेंद्र पालीवाल, श्री पवन गोस्वामी एवं श्रीमती काजल सोनू लालवानी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्नेह पाराशर, श्री सुनील जैन सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी श्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक यंत्री श्री संजय शुक्ला, श्री भूपेंद्र सिंह बिसेन, श्री प्रशांत पंचोली, श्री सावन दुधे एवं श्री आकाश मालाकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि देश-प्रदेश से आने वाले दादाजी भक्तों को किसी भी प्रकार की असीसुविधा का सामना न करना पड़े।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026