खंडवा में पहली बार रात्रिकालीन महापौर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 18 मार्च को होगा फाइनल

खंडवा।
देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी उत्साह को ध्यान में रखते हुए खंडवा के जिमखाना क्रिकेट मैदान पर पहली बार रात्रिकालीन महापौर ट्रॉफी 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी, जबकि 18 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस प्रतियोगिता का आयोजन पार्षद एवं एमआईसी सदस्य विक्की बावरे तथा जवाहर गंज समिति के सहयोग से किया जा रहा है। समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लेदर बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए की राशि ट्रॉफी के साथ प्रदान की जाएगी।
आयोजक विक्की बावरे ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच साइन क्रिकेट क्लब और महाकाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें साइन क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला श्री कृष्णा क्रिकेट क्लब और केकेआर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें श्री कृष्णा क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
गुरुवार रात 7 बजे जिमखाना क्रिकेट मैदान पर सुपर किंग और खंडवा गोल्ड के बीच मैच खेला गया, जिसमें सुपर किंग टीम विजेता रही। वहीं शुक्रवार को रात्रिकालीन पहला मुकाबला जिमखाना क्रिकेट क्लब और तिरुपति वाला क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, राजेश तिवारी, राजेश यादव, सुनील जैन, सोमनाथ काले, तपन डोंगरे, प्रियांशु चौरे, सागर आरतानी, निलेश निदाने और प्रवीण पांडे सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता संयोजक विक्की बावरे द्वारा किया गया।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
