लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर होगा पांच दिवसीय भव्य ब्रह्मोत्सव

खंडवा। सर्व ब्राह्मण समाज एवं विश्व ब्राह्मण संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय भगवान परशुराम मंदिर, आम्रकुंज रामेश्वर में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे और आगामी जन्मोत्सव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत मंदिर में महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ से होगी, जिसमें देवबाला शर्मा, हँसमुखी जोशी और उषा तिवारी विशेष रूप से भाग लेंगी।

दूसरे दिन महिला संगठन की अध्यक्ष प्रमिला जोशी के नेतृत्व में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीसरे दिन, 18 अप्रैल को शाम 5 बजे बड़ाबम चौक से समाज के युवाओं द्वारा मोटरसाइकिल जनजागृति रैली निकाली जाएगी।

चौथे दिन, 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गवर्नमेंट स्कूल से प्रारंभ होकर नगर निगम, घंटाघर, बॉम्बे बाजार एवं सत्यनारायण मंदिर होते हुए बड़ाबम चौक पर संपन्न होगी।

अंतिम दिन, 20 अप्रैल को मंदिर में विद्वान पंडितों द्वारा भगवान परशुराम जी का अभिषेक एवं हवन-पूजन किया जाएगा।

बैठक में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं लाल-पीले वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इस दौरान समाज के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री ने नई नियुक्तियों की घोषणा भी की। चिराग मिश्रा को सर्व ब्राह्मण युवा परिषद का जिलाध्यक्ष, मनोज तिवारी को परशुराम सेना का जिलाध्यक्ष, विशाल तिवारी को चाणक्य सेना का जिलाध्यक्ष तथा शिवराज मेहता को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अप्पी शर्मा को युवा प्रदेश संगठन मंत्री एवं धीरज शर्मा को विश्व ब्राह्मण संघ का शहर अध्यक्ष बनाया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु तपन डोंगरे को संयोजक तथा विकास व्यास एवं अनिमेष जोशी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।

बैठक का संचालन कैलाश शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शिवराज मेहता द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026