ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसान का भुसा जलकर राख; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
खंडवा। जिले में खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला बाघमार टेमी गांव से सामने आया है, जहां ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग में किसान का भुसा पूरी तरह जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार किसान आकाश पिता हरेराम के खेत में रखा भुसा अचानक आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक पास में लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिसके बाद खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और खेत में रखा पूरा भुसा जलकर नष्ट हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किसानों का कहना है कि बिजली लाइनों और ट्रांसफॉर्मर की समय पर मरम्मत नहीं होने से खेतों में आग लगने का खतरा बना रहता है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा