लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कावड़ यात्रियों के लिए ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें*

*जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने दिए निर्देश*
खण्डवा, 31 जुलाई 2026, श्रावण मास के दौरान ओंकारेश्वर एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाले कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में कावड़ यात्रा मार्ग पर आने वाली प्रत्येक ग्राम पंचायत में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कावड़ यात्री ओंकारेश्वर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी होगी कि वे श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराएं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गौड़ा ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कावड़ यात्रा के संभावित मार्गों का तत्काल चिन्हांकन कर संबंधित ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए स्थान निर्धारित करें तथा इसकी सूची जिला पंचायत को तत्काल उपलब्ध कराएं। जारी निर्देश अनुसार कावड़ यात्रियों के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल, विश्राम हेतु अस्थायी शेल्टर होम अथवा विश्रामालय, तथा भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन व्यवस्थाओं को ग्राम पंचायतें स्वयं अथवा स्थानीय सामाजिक संस्थाओं, अशासकीय संगठनों, परमार्थिक ट्रस्टों, धार्मिक मंडलों एवं जनसहयोग के माध्यम से भी संचालित कर सकेंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देशित किया है कि कावड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026