खंडवा: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने पी ली दवाई, दोनों की हालत गंभीर

खंडवा। जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक लड़का और लड़की ने कथित रूप से जहरीली दवाई पी ली, जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
जानकारी के मुताबिक पहले लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसके लगभग एक घंटे बाद लड़के को भी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और उसी के चलते यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं या नहीं, इस संबंध में पुलिस द्वारा पुष्टि की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पिपलोद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बयान और परिस्थितियों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना कुछ देर पहले की है!
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
