लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में निगम सफाई कर्मियों का प्रदर्शन: कमिश्नर प्रियंका राजावत को घेरा..जोन 1 कार्यालय पर वेतन व लंबित मांगों को लेकर जमकर हंगामा

खंडवा में निगम सफाई कर्मियों का प्रदर्शन: कमिश्नर प्रियंका राजावत को घेरा..जोन 1 कार्यालय पर वेतन व लंबित मांगों को लेकर जमकर हंगामा

खंडवा। नगर निगम खंडवा के सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समय पर वेतन भुगतान न होने से नाराज होकर गुरुवार को जोन कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में एकत्रित कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान निगम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. डोर टू डोर कचरा वाहनों को निकल जाने पर नगर निगम सफाई कर्मी भड़क गए एवं मौके पर पहुंची कमिश्नर को कर्मचारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा. सभी दो-दो डोर कचरा वाहन निगम परिसर में रखवाकर गेट को बंद करवा दिया गया है. एवं जमकर नारेबाजी नगर निगम सफाई कर्मियों द्वारा मौके पर की गई. सफाई कर्मियों का कहना है कि बीते कई महीनों से वेतन भुगतान में लगातार देरी हो रही है, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद न तो बकाया वेतन का भुगतान किया गया और न ही अन्य मांगों पर कोई ठोस निर्णय लिया गया।

विडिओ खबर….

ये हैं प्रमुख मांगें:-

समय पर और नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
लंबित एरियर का तत्काल भुगतान किया जाए।

ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायीकरण की प्रक्रिया तेज की जाए।

ईपीएफ, ईएसआई और अन्य वैधानिक सुविधाओं का लाभ दिया जाए।

कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

कार्य समय और अवकाश से जुड़े नियमों का पालन किया जाए।

कर्मचारियों ने कहा कि सफाई व्यवस्था शहर की बुनियादी सेवा है, इसके बावजूद सफाई कर्मियों को सबसे अधिक उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

प्रशासन का पक्ष

घेराव और हंगामे की सूचना पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और शीघ्र ही वेतन भुगतान व अन्य मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही कर्मचारियों से शांति बनाए रखने और काम पर लौटने की अपील भी की गई।
फिलहाल, कर्मचारियों को नगर निगम कार्यालय में चर्चा के लिए बुलाया गया है!

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026