लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ओंकारेश्वर में बदली दर्शन व्यवस्था! अब मिनटों में होंगे बाबा ओंकार के दर्शन

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन की नई दर्शन व्यवस्था लगातार सफल साबित हो रही है। श्रावण मास में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे आम भक्तों को पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और सहज दर्शन मिल रहे हैं।

खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के निर्देश पर आम श्रद्धालुओं और शीघ्र दर्शन बुकिंग वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था में सुधार किया गया है। पहले दोनों की कतारें एक होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या का समाधान किया जा रहा है।

श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एसडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में शीघ्र दर्शन के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद आम श्रद्धालुओं और विशेष दर्शन बुकिंग वाले भक्तों के प्रवेश, निकास और कतारें पूरी तरह अलग-अलग होंगी, जिससे दर्शन अधिक व्यवस्थित और तेज़ी से हो सकेंगे।

स्थानीय समाजसेवी अर्पण दुबे ने बताया कि पहले श्रद्धालु गर्भगृह के पास पहुंचने के बावजूद भगवान ओंकारेश्वर के स्पष्ट दर्शन नहीं कर पाते थे। लेकिन नई व्यवस्था में लगभग 10 फीट की दूरी से श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग के सहज और स्पष्ट दर्शन हो रहे हैं। दर्शन के बाद भक्त अपने सुखद अनुभव भी साझा कर रहे हैं।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि “भक्त ही भगवान का स्वरूप हैं”, इसलिए हर श्रद्धालु को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। नई व्यवस्था से ओंकारेश्वर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिल रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026