नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर खंडवा पहुंचे दादा गुरु, बोले— दादाजी की नगरी कलयुग की अयोध्या

खंडवा
मां नर्मदा की चौथी परिक्रमा पूर्ण करने के बाद संत दादा गुरु गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे खंडवा स्थित Dadaji Dham पहुंचे। यहां उन्होंने दादाजी के चरणों में नमन करते हुए देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और गौमाता की रक्षा के लिए अखंड धूनीमाई में मंत्रोच्चार के साथ आहुति अर्पित की।

दादाजी के दर्शन के बाद दादा गुरु Shri Ganesh Gaushala पहुंचे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दादा गुरु वर्षों से मां नर्मदा की रक्षा और उनका जल निरंतर कल-कल बहता रहे, इस संकल्प के साथ सेवा में लगे हुए हैं।
गणेश गौशाला में संत सेवा समिति के तत्वावधान में धर्मसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दादा गुरु द्वारा गौमाता के पूजन और परिक्रमा से हुई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए दादा गुरु ने कहा कि दादाजी की नगरी खंडवा कलयुग की अयोध्या है और यहां रहने वाले सभी लोग भाग्यशाली हैं। उन्होंने कहा कि दादाजी की लीलाएं अपरंपार हैं और उनके प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखना ही सबसे बड़ी भक्ति है।
उन्होंने बताया कि दादाजी के स्वामी की पुण्यतिथि पर 84 खंभों वाले संगमरमर के मंदिर के निर्माण की घोषणा पहले की गई थी, जो अब दादाजी के आशीर्वाद से शुरू हो चुकी है। दादा गुरु ने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि आने वाले समय में दादाजी की नगरी में संसार का सबसे बड़ा निशान (धार्मिक प्रतीक) स्थापित किया जाएगा, जिससे खंडवा की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक दादाजी का भव्य मंदिर तैयार करने का लक्ष्य है। साथ ही खंडवा में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बड़े संस्थानों के निर्माण का संकल्प लिया गया है, ताकि दादाजी धूनीवाले की पहचान पूरे विश्व में स्थापित हो सके।

धर्मसभा में सत्य प्रिया जी ने भी प्रवचन देते हुए दादाजी की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर Kanchan Mukesh Tanve और Amrita Amar Yadav ने दादा गुरु का स्वागत करते हुए नमन किया और कहा कि भारत देश साधु-संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में संत सेवा समिति के इंजीनियर अखिलेश गुप्ता, दीपक पालीवाल, अजय लाड़, राकेश पालीवाल, श्याम दलाल, रामचंद्र मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौहान, लखनलाल नागोरी, अभिषेक अग्रवाल, संनद श्रीमाली, शरद खंडेलवाल, विजय अग्रवाल, राजेंद्र बंसल, संजय पूरवे, राहुल अग्रवाल, विजय हेरण, प्रेमनारायण पिपलुनिया, दीपक पटेल, सुभाष खंडेलवाल, सुनील जैन, अवधेश सिसोदिया, शैलेश पालीवाल, अधिवक्ता देवेंद्र सिंह, मोहन गंगराड़े सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धर्मसभा का संचालन अखिलेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा