लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कलेक्टर श्री गुप्ता ने मातृ मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा कर बीएमओं को नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

खण्डवा 18 जुलाई 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मातृ मृत्यु प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का सही समय पर उपचार करने, प्रसव से पूर्व ही उन्हें भर्ती करवाने तथा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव के संबंध में निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विकासखण्ड खालवा के ग्राम रायपुर की मातृ मृत्यु की समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने पर सेंधवाल की स्टॉफ नर्स को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र धामा के अंतर्गत मातृ मृत्यु की समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही पाये जाने पर धामा की एएनएम को निलंबित करने व सीएचओं की सेवाए समाप्त करने के लिए मिशन संचालक एनएचएम को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में खालवा के बीएमओ और बीपीएम को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पाडल्या की मातृ मृत्यु समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही के कारण एएनएम की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सभी बीएमओ से कहा कि मातृ मृत्यु की नियमित रुप से समीक्षा कर मृत्यु के कारणों का पता लगाकर सुधार करें। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान 4 जांच नियमित रुप से की जाये और मॉडरेट व सिवर एनीमिया तथा पीआईएच के मेनेजमेंट की मॉनिटरिंग नियमित रुप से हो यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने 108 एम्बुलेंस के जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस सुविधा समय पर उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम धामा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं व ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नीम हकीमो से ईलाज न कराते हुए पंजीकृत चिकित्सको से ईलाज करवाने के लिए जनसमुदाय को जागरुक किया जाए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी गोड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.डी.बकोरिया और जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा :नशे से हे दूरी हे जरुरी के अभियान मे आज ऑटो की रैली निकली और शपथ दिलाई गई
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा के खालवा में युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक, ‘चलो पंचायत अभियान’ को मिली रफ्तार
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा: महिला अधिकारी की निर्मम हत्या से आक्रोश, खंडवा पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने उठाई न्याय की मांग
July 19, 2026
खंडवा
आज रविवार को धर्मोदय तीर्थ बोरगांव में आचार्य श्री का दीक्षा दिवस धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जायगा।
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा में सड़क हादसा: ओंकारेश्वर रोड पर टेंपो-बाइक की टक्कर, 3 घायल
July 19, 2026
खंडवा
पति की सेवा के लिए वर्षों तक नहीं लिया प्रमोशन, अब खंडवा में ही पदोन्नत हुईं सुधा सोनी
July 19, 2026
खंडवा
भाजपा का बड़ा फैसला! अब हर शनिवार कार्यकर्ताओं से सीधे मिलेंगे मंत्री विजय शाह
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा में गजल, ठुमरी गायन और प्रकृति चित्रण कार्यशाला 21 जुलाई से।
July 18, 2026
खंडवा
जेसीआई खंडवा आयोजित करेगा ओपन चेस चैंपियनशिप, सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका।
July 18, 2026
खंडवा
खंडवा की वेदिका दीक्षित ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, परिवार और समाज में खुशी की लहर।
July 18, 2026