खंडवा: खाद्य पदार्थों की नियमित रूप से सैम्पलिंग करें, और जांच कर कार्यवाही करें* *कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश*

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के विभिन्न होटल्स, चाट के ठेलों, शॉपिंग मॉल एवं अन्य दुकानों पर विक्रय किए जाने वाले खाद्य पदार्थों के सैम्पल लेकर प्रयोगशाला भेजकर उनकी जांच कराएं तथा अमानक एवं मिलावटी पाए जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध नियमानुसार प्रकरण बनाए जाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत तथा सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओंकारेश्वर में भी समय समय पर वहां बिकने वाले प्रसाद, मावा, लाल मिर्च एवं अन्य खाद्य पदार्थ की भी सैम्पलिंग कर जांच कराएं तथा अमानक एवं मिलावटी पाए जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध नियमानुसार प्रकरण बनाएं। उन्होंने स्कूलों में तैयार होने वाले मध्यान्ह भोजन एवं खण्डवा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले चाट के ठेलों पर विक्रय होने वाली खाद्य सामग्रियों की जांच के सम्बंध में भी निर्देश दिए।
Read Next

खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा 
