लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का “अपार” आईडी और आधार पंजीयन कराएं* *कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश

कलेक्टर श्री गुप्ता ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों में अगले तीन दिनों में बच्चों के एडमिशन का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी बनाई जाए तथा सभी स्कूलों में आधार पंजीयन शिविर लगाकर शत प्रतिशत विद्यार्थियों के पंजीयन कराए जाएं। उन्होंने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा बीआरसी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का दौरा कर अपार आईडी पंजीयन कार्य की प्रगति की जानकारी लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी शिक्षकों को ई-अटेंडेंस नियमित रूप से लगाने के लिए पाबंद करें। उन्होंने बैठक में सभी बीईओ तथा प्राचार्य को निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों तथा पीएम श्री शालाओं के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहे, इसके लिए अभी से प्रयास करें। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें अभी तक वितरित नहीं की गई है, वहां तुरंत वितरित की जाएं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का सराहनीय प्रयास: जनता हायर सेकेंडरी स्कूल में 120 विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण।
July 9, 2026
खंडवा
इसरो अहमदाबाद में पीएमश्री विद्यालय की छात्रा का चयन, अंतरिक्ष विज्ञान कार्यशाला में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व।
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा के झूमरखाली के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त,टायर फटने से कई पलटियां खाईं,परिवार के कई सदस्य घायल
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने किए श्री दादाजी महाराज के दर्शन, मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस ने सीखी जान बचाने की तकनीक! SP अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर में CPR ट्रेनिंग
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 3 पिस्टल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, रील बनाने के लिए करते थे फायरिंग
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा: किशोर कुमार के जन्मदिन पर 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आयोजित होंगे*                         
July 9, 2026
खंडवा
*“मेरा युवा भारत” कार्यक्रम की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न*
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा: जनजातीय शिल्पकार मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न*
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा : महापौर के कार्यकाल में बहुत जल्द मिलेगी फायर स्टेशन की सौगात
July 9, 2026