खंडवा विधायक कंचन तनवे ने किए श्री दादाजी महाराज के दर्शन, मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने श्री दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर में किए दर्शन, नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ लिया जनसेवा का संकल्प
खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच गुरुवार को श्री दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, खंडवा विधानसभा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
मंदिर में दर्शन के दौरान विधायक कंचन तनवे ने प्रदेश और खंडवा विधानसभा की सुख-समृद्धि, संगठन की निरंतर प्रगति तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश भी दिया।
दर्शन-पूजन के बाद विधायक कंचन तनवे ने श्री दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विधायक कंचन तनवे ने कहा कि धार्मिक आस्था और जनसेवा दोनों उनके सार्वजनिक जीवन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद प्रतिदिन मंदिर दर्शन और कार्यालय में जनसंवाद के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों ने भी श्री दादाजी धूनीवाले महाराज के दर्शन कर प्रदेश, संगठन और समाज की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Read Next
खंडवा
खंडवा 


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 