*“मेरा युवा भारत” कार्यक्रम की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न*

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित “मेरा युवा भारत” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने “माय भारत” की गतिविधियों को युवाओं के लिए एक अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी हाई स्कूल व हाई सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को “मेरा युवा भारत” एप पर पंजीयन कराए जाएं। उन्होंने सभी कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को “मेरा युवा भारत” एप पर जाकर पंजीयन कराए जाएं।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि कॉलेज में “मेरा युवा भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत कैंप लगाए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अधिकाधिक युवाओं का पंजीयन कराएं। उन्होंने इस कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले सभी आयोजनों से जुड़ने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के शत प्रतिशत युवा विद्यार्थियों का “माय भारत” पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक शैक्षणिक संस्था में “माय भारत” नोडल ऑफिसर व कैम्पस एम्बेसडर नामित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, जिला कार्यक्रम माय भारत की जिला समन्वयक सुश्री पल्लवी दुबे सहित समिति के सभी नामित सदस्य, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Read Next




खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
