इसरो अहमदाबाद में पीएमश्री विद्यालय की छात्रा का चयन, अंतरिक्ष विज्ञान कार्यशाला में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व।

खंडवा। खंडवा जिले के लिए गौरव की बात है कि पीएम श्री शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कोमल विशाल कुकरेणा का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अहमदाबाद केंद्र में आयोजित होने वाली विशेष कार्यशाला के लिए हुआ है।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कॉस्मिक स्टार सुपर-100 कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रदेशभर से 100 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों के लिए इंदौर स्थित स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च कॉलेज में अंतरिक्ष विज्ञान एवं रक्षा क्षेत्र से संबंधित ज्ञानवर्धक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के प्रदर्शन और मूल्यांकन के आधार पर प्रतिभागियों का चयन इसरो, अहमदाबाद के लिए किया गया।
सुनील जैन ने बताया कि विशेष बात यह है कि खंडवा जिले से केवल पीएम श्री शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कोमल विशाल कुकरेणा का चयन इसरो अहमदाबाद के लिए हुआ है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read Next
खंडवा 



खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 