खंडवा : नरवाई जलाने पर सख्ती, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश
खंडवा। जिले में बढ़ती गर्मी के बीच नरवाई जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर ने किसानों और ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि खेतों में नरवाई जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने बताया कि नरवाई जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है, साथ ही आग फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे आसपास की फसलें और संपत्ति भी नुकसान की चपेट में आ सकती हैं। इसके अलावा धुएं से स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
प्रशासन द्वारा राजस्व, कृषि और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी नरवाई जलाने की सूचना मिलेगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे नरवाई के उचित प्रबंधन के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं, जैसे कि खेत में ही अवशेषों को मिलाना या मशीनों का उपयोग करना। इससे जमीन की उर्वरता भी बढ़ेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
जिलेवासियों से भी आग्रह किया गया है कि यदि कहीं नरवाई जलाने की घटना दिखाई दे, तो तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।
पुरी खबर के लिए वीडियो पर क्लिक करें
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
