लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

बाल संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती: भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे खंडवा सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष।

खंडवा। प्रदेश में बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं बाल संरक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 17 जुलाई को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोग ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर संबंधित जिलों की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्षों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि

इसी क्रम में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति, खंडवा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा भी भोपाल स्थित एमपी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एमपीसीएसटी) के विज्ञान भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रशिक्षण में पॉक्सो अधिनियम-2012 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 के प्रभावी क्रियान्वयन, बाल कल्याण समितियों की भूमिका, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, संवेदनशील मामलों के त्वरित निराकरण तथा राज्य स्तर पर अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त नवीन कानूनी जानकारी, आयोग के दिशा-निर्देश और व्यावहारिक अनुभवों का उपयोग खंडवा जिले में बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में किया जाएगा। इससे देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों से जुड़े मामलों में गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और समयबद्ध निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी जिलों के सीडब्ल्यूसी अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी, ताकि बाल अधिकारों के संरक्षण और संबंधित कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में पूरे प्रदेश में एकरूपता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026