खंडवा में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा! 4 देसी पिस्टल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छैगांवमाखन थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 32 बोर की चार देसी पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद की हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के ग्राम सिग्नूर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
चमाटी गांव के फाटे पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए
पुलिस के मुताबिक छैगांवमाखन थाना पुलिस की टीम चमाटी गांव के फाटे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने जांच के लिए रोकने का प्रयास किया।
पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक मौके से भागने की फिराक में थे। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली।
तलाशी में मिलीं चार देसी पिस्टल और तीन मैगजीन
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 32 बोर की चार देसी पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद हुईं। अवैध हथियार मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
पकड़े गए दोनों आरोपी खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के ग्राम सिग्नूर के निवासी बताए गए हैं।
हथियार कहां से आए और कहां होने थे सप्लाई? नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि चारों देसी पिस्टल कहां से लाई गई थीं, इन्हें किसे और कहां सप्लाई किया जाना था तथा इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
Read Next
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
