लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सनावद से बड़ी खबर: ब्राउन शुगर तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सनावद। नगर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सनावद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगातार मिल रही ब्राउन शुगर की सूचनाओं के बीच पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये कीमत की ब्राउन शुगर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान अनाज मंडी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पीरानपीर रोड स्थित अनाज मंडी के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में नजर आए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों युवक भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम पवन वर्मा (25) निवासी बड़वाह और मोईन शेख (25) निवासी सनावद बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस द्वारा मौके पर ही वजन कराने पर पवन के पास से 9 ग्राम 120 मिलीग्राम और मोईन के पास से 3 ग्राम 530 मिलीग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर की गई पूछताछ में आरोपी पवन ने ब्राउन शुगर रतलाम निवासी आमिन खान उर्फ महाराज से लाना कबूला।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम रतलाम पहुंची और आमिन खान (30) को हिरासत में लेकर सनावद लाई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जहां उससे तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य सप्लायर्स के बारे में पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी यादव ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सुरेंद्रसिंह पंवार, एएसआई संदीप कुशवाह, प्रधान आरक्षक रविंद्र चौहान, राजेंद्र चौहान, गंभीर मीणा, आरक्षक राजीव गुर्जर, कृष्णा बिरला, सरदार निगम, विनोद गौर, अरुण मीणा सहित थाना सनावद स्टाफ और साइबर सेल खरगोन से अभिलाष डोंगरे की विशेष भूमिका रही।

(आकाश शुक्ला रिपोर्ट)

विस्तार से खबर देखने के लिए वीडियो पर क्लिक कर सकते हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026