लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

बड़ी खबर खंडवा से: सिटी कोतवाली की कार्रवाई में 5 वारंटी गिरफ्तार

खंडवा जिले से पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने पांच स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में जिलेभर में स्थाई, गिरफ्तारी और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री महेन्द्र तारनेकर और नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न्यायालय के पांच स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पहला आरोपी सोगित, पिता संजय, उम्र 22 वर्ष, निवासी सराफा, गणेश मंदिर के पास खंडवा।

दूसरा आरोपी जितेन्द्र उर्फ गबरु, पिता शिवराम कटारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी कंजर मोहल्ला, थाना कोतवाली खंडवा।

तीसरा आरोपी कुनाल उर्फ चुन्नु, पिता विजय महेश्वर, उम्र 19 वर्ष, निवासी कंजर मोहल्ला खंडवा।

चौथा आरोपी अनुराग उर्फ गोलू, पिता जवाहर, उम्र 19 वर्ष, निवासी कंजर मोहल्ला, थाना कोतवाली खंडवा।

और पांचवां आरोपी करन, पिता नरेश राकेश, उम्र 31 वर्ष, निवासी टपालवाल, थाना सिटी कोतवाली खंडवा।

सभी आरोपियों को 20 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय, खंडवा में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य, उप निरीक्षक रामप्रकाश यादव, प्रधान आरक्षक लतेशपाल सिंह तोमर, आरक्षक राहुल पस्मार, आरक्षक अरविंद तोमर, आरक्षक हेमंत सपकाले, आरक्षक महेंद्र भट्ट, आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक आलेस बेस, आरक्षक पंकज साहू और आरक्षक रुपेश बावने की सराहनीय भूमिका रही।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026