खंडवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संतोष कोचले 4 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
खंडवा, 24 अप्रैल 2026। जिले के खालवा क्षेत्र में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक संतोष कोचले को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रोशनी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोशनी में की गई।
लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार फरियादी किरन वाड़िबा ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वह ग्राम पलासपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं और उनकी नियुक्ति के एवज में आरोपी संतोष कोचले द्वारा कुल 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के निर्देशन में मामले का सत्यापन कराया गया। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।
24 अप्रैल को तय रणनीति के अनुसार फरियादी को रिश्वत की पहली किस्त 4 हजार रुपए लेकर ग्राम पंचायत रोशनी भेजा गया। जैसे ही आरोपी संतोष कोचले ने राशि स्वीकार की, मौके पर पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक शैलेंद्र सिंह बघेल, चेतन सिंह परिहार, कृष्णा अहिरवार, महिला आरक्षक प्रियंका लोधी एवं अनीता प्रजापति शामिल रहे।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खंडवा जिले में हुई इस कार्रवाई के बाद शासकीय विभागों में हड़कंप मच गया है।
Read Next


खंडवा 



खंडवा
खंडवा
खंडवा