खंडवा : NEET पेपर लीक पर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
खंडवा। नीट पेपर लीक मामले को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें उठाईं। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही, संगठन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की।
ज्ञापन में कहा गया कि नीट पेपर लीक से देशभर के छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। संगठन ने पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के हित में उचित कार्रवाई करने और सरकार से मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके अलावा, ज्ञापन में पेपर लीक से प्रभावित होकर जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.
Read Next
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
