खंडवा: पामाखेड़ी गांव के जंगल में भालू का हमला, महुआ बीनने गए ग्रामीण की मौत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जंगल में महुआ बीनने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
मृतक की पहचान राम शंकर पिता रामदीन निवासी ग्राम पामाखेड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राम शंकर सुबह के समय जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे, तभी अचानक जंगली भालू का सामना हो गया। भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में इन दिनों जंगली जानवरों की
गतिविधियां बढ़ गई हैं।
वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अपील की है कि जंगल में जाते समय लोग सतर्कता बरतें, अकेले अंदर न जाएं और समूह में ही जंगल की ओर जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
इस घटना के बाद आसपास के गांवों में डर और चिंता का माहौल है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
