लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले, ,,प्रदेश मंत्री श्री राठौर,,

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खंडवा में आज डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान के सफल संचालन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से अनुसूचित जनजाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री खुशी लाल राठौर उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।

बैठक के दौरान अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़ने तथा संगठन की विभिन्न गतिविधियों को तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
इस अवसर पर खण्डवा भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर , भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ कलमे , खण्डवा विधायक कंचन तनवे , पंधाना विधायक छाया मोरे , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दांगोंडे , पूर्व जिला अध्यक्ष
हरीश कोटवाले, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरज पाल सिंह सोलंकी, प्रवक्ता सुनील जैन, जिला कार्यालय मंत्री भारत पटेल सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026