वैश्विक हालात के बीच सरकार का फैसला: पात्र परिवारों को एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन

खंडवा –
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब एवं पात्र परिवारों को राहत देते हुए शासन ने मार्च और अप्रैल माह का राशन एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। जिला आपूर्ति विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इस बार हितग्राहियों को दोनों महीनों की राशन सामग्री एक साथ प्रदान की जाएगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से मिलने वाला निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को पीओएस मशीन पर दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। पहली बार अंगूठा लगाने पर मार्च माह का और दूसरी बार अंगूठा लगाने पर अप्रैल माह का सत्यापन दर्ज होगा।
दोनों बार बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राही को मार्च और अप्रैल दोनों माह की राशन सामग्री एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला आपूर्ति विभाग ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी उचित मूल्य दुकानों पर जाकर दो बार अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करें और दोनों माह का खाद्यान्न प्राप्त करें। साथ ही मशीन से निकलने वाली दोनों पावती (रसीद) अवश्य प्राप्त करें, ताकि वितरण की पुष्टि हो सके।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
