खंडवा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, घी के नमूने जांच के लिए भेजे
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में लगातार निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर घी के नमूने एकत्र किए। एमजी रोड स्थित पटेल घी भंडार से लूज घी का सैंपल लिया गया। वहीं घंटाघर चौक स्थित श्री जी इंटरप्राइजेज और काबरा घी भंडार से सवाई दानेदार घी के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा दशोरे ट्रेडर्स से न्यूट्रिलाइट दूधशक्ति प्रोफेशनल प्योर घी का नमूना भी जांच के लिए लिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारोबारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इधर, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर ही घी, पनीर और मावा के कुल सात नमूनों की प्राथमिक जांच भी की। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले के साथ मयूरी डोंगरे भी मौजूद रहीं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
Read Next
खंडवा 


खंडवा
खंडवा 
खंडवा