लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU – एमपी में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई जाएगी सड़के, खंडवा सहित कुल 21 जिलों के सड़कों का होगा निर्माण

मध्य प्रदेश में सड़क की गुणवत्ता को बेहतर

बनाने के लिए और लोगों को विशेष यातायात की सुविधा देने के लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा लगातार प्रयत्न किया जा रहा है। राज्य के सड़कों को बेहतरीन तरीके से बनाया जा रहा है वहीं टूटी फूटी सड़कों को भी मरम्मत किया जा रहा है ताकि सफर में किसी भी तरह की परेशानी ना आएं।

अब राज्य में सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा आधुनिक व्हाइट टॉपिंग तकनीक को अपनाने की बात कही गई है। इस दिशा में पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक किस जिलों में चयनित 41 मार्गो पर व्हाइट टॉपिंग तकनीक की मदद ली जाएगी और इससे सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी।

आपको बता दे इस सड़कों की कुल लंबाई 109.31 किलोमीटर है। नवंबर के अंत से इस योजना के अंतर्गत कार्य शुरू हो जाएगा और अगले 4 महीने में इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा रखा गया है।

इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें टीका ओपन होता है और व्हाइट टॉपिंग की मदद से सड़क बनेगा तो सड़क लंबे समय तक गड्ढा मुक्त रहेगा। इसे यातायात की व्यवस्था अच्छी होगी और साथ ही साथ यह पर्यावरण के अनुकूल होता है क्योंकि कंक्रीट की सतह डामर की तुलना में अधिक ठंडी होती है। इसके रखरखाव की कीमत भी काफी कम होती है।

इस परियोजना के तहत सबसे अधिक 14 मार्गों पर कार्य भोपाल में किया जाएगा। अन्य जिलों में इंदौर में 3 मार्ग, ग्वालियर में 3 मार्ग, बुरहानपुर में 2 मार्ग, मंदसौर में 2 मार्ग, सागर में 2 मार्ग, आगर मालवा, उमरिया, खंडवा, गुना, छतरपुर, देवास, नर्मदापुरम, नीमच, बैतूल, मुरैना, रतलाम, रायसेन, रीवा, सतना और हरदा में 1-1 मार्ग पर वाइट टॉपिंग तकनीक लागू की जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण*
August 1, 2026
मध्य प्रदेश
*सीएम डॉ. मोहन ने स्व-सहायता समूहों को दिए 300 करोड़, झाबुआ के लिए खोला सौगातों का पिटारा*
August 1, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. यादव ने कृषि सखियों से किया संवाद, किसान महिलाओं ने बताया कैसे बढ़ी उनकी आय*
August 1, 2026
खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026