लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा अपडेट.. एशिया की सबसे ऊंची 81 फिट ऊंची तिरुपति बालाजी की मूर्ति बनकर तैयार, लंबे समय से क्षेत्रवासी कर रहे थे प्रतिमा के तैयार होने का इंतजार, जल्द आम आदमी कर पाएंगे भगवान बालाजी के दर्शन…

ACACU खंडवा अपडेट.. एशिया की सबसे ऊंची 81 फिट ऊंची तिरुपति बालाजी की मूर्ति बनकर तैयार, लंबे समय से क्षेत्रवासी कर रहे थे प्रतिमा के तैयार होने का इंतजार, जल्द आम आदमी कर पाएंगे भगवान बालाजी के दर्शन…

छः गांव माखन स्थित दिव्य बालाजी नगर में निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित बालाजी भगवान की प्रतिमा पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी हैं, एवं मूर्ति के सभी भाग आपस में जोड़े जा चुके हैं।

बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि छः गांव माखन की दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी व्यवसाय, पर्यटन एवं राजमार्ग का त्रिवेणी संगम बनने जा रही है। जहां कॉलोनी इंदौर इच्छापुर राजमार्ग के किनारे स्थित होने एवं बालाजी भगवान की 81 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित होने के कारण व्यावसायिक संभावनाएं बढ़ने जा रही हैं।

 

आज इंदौर से आई प्रशिक्षित टीम के द्वारा क्रेन के माध्यम से बालाजी भगवान के कमर से ऊपर के हिस्से को जोड़ कर पूरी मूर्ति को असेंबल किया जा चुका है, अब मात्र कुछ बारीक कार्य, रंग रोगन और साज सज्जा वाले कार्य ही बचे हैं। बालाजी भगवान की 81 फीट ऊंची प्रतिमा बन कर पूर्ण रूपेण तैयार हो चुकी है। आज इस कार्य के दौरान पूरे बालाजी ग्रुप ने बड़े उत्साह के साथ बालाजी भगवान के जयकारे लगाते हुए भगवान की पूजा- अर्चना की एवं इस कार्यक्रम को आरंभ किया।
साथ ही मूर्ति के दोनों तरफ स्थित लगने वाली लिफ्ट की भी ट्रायल हो चुकी है, जिससे भगवान का जलाभिषेक एवं पुष्पाभिषेक भी किया जा सकेगा।

लाइट के प्रभाव से चमचमाते हुए हीरे एवं नग के द्वारा बालाजी भगवान की प्रतिमा का रूप बहुत ही सुंदर तरीके से निखर कर सामने आ रहा है। बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने समस्त क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कॉलोनी में पहुंच कर इस निर्माणाधीन बालाजी भगवान के श्री क्षेत्र का दर्शन लाभ लेवे, क्योंकि अभी जो मूर्ति एवं अन्य कार्य संपन्न होते हुए दिखाई देंगे, ये इसके बाद कभी भी हम देख नहीं पाएंगे। यह फोटो और स्मृतियां हमको फिर कभी भी नहीं मिल पाएंगे। अतः अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर यह स्मृतियां हम सभी को अपने जीवन में उतारनी चाहिए।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, योगेश गोयल, भीमकुंड बाबा दुर्गानंद गिरी, परिकल्पनाकार अमित गुप्ता, मूर्तिकार अजय पुन्यासी एवं टीम, दीप्तेश गुप्ता,पिंकू अग्रवाल,सुनील मालवीय, अर्पित पूरी,रोहित सेठी, अशोक कुमार सुखवाल,जितेंद्र पाटिल, प्रीतम गोयल, अजय अटूट, मनीष तायडे, विनय सिंह , नरेश शर्मा, विनायक सर्राफ,महेश पटेल, चंद्रमणि गायकवाड़, स्वाति पटेल, काजल महाजन, तानिया सहित संपूर्ण बालाजी ग्रुप एवं अनेक पत्रकार बंधु मौके पर मौजूद थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026