लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा अपडेट.. एक कदम कॉलेज की ओर” कार्यक्रम में उर्दू स्कूल की छात्राओं ने किया महाविद्यालय का भ्रमण

एक कदम कॉलेज की ओर” कार्यक्रम में उर्दू स्कूल की छात्राओं ने किया महाविद्यालय का भ्रमण
खण्डवा 16 जनवरी, 2025 – कॉलेज में प्रवेश से पहले ही हमें कॉलेज की सारी जानकारी हमारे सारे सपनों को पूरा करेंगी जैसा भी हो हम कॉलेज में प्रवेश लेंगे क्योंकि हमारे सपनों को उच्च शिक्षा से नये पंख मिलेंगे। यह विचार उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश और शासन के निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय  स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय खंडवा में एक कदम कॉलेज की ओर कार्यक्रम में शासकीय उर्दू स्कूल की छात्राओं ने व्यक्त किए। छात्राओं ने बड़े उत्साह और जिज्ञासाओं के साथ कन्या महविद्यालय की अधोसंरचना को जानते हुए संपूर्ण कन्या महाविद्यालय का भ्रमण किया। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, मनोविज्ञान, संगीत, रसायन, वनस्पति, प्राणी शास्त्र, भौतिक, गृहविज्ञान, क्रीड़ा, राजनीति, उर्दू, अंग्रेजी, इतिहास ग्रंथालय, हिन्दी, अर्थशास्त्र, फार्मा, समाज शास्त्र, कम्प्यूटर आदि विभागों और प्रयोगशालाओं में प्रत्यक्ष भ्रमण कर, अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए, संबंधित विषय के प्रोफेसर और विभागाध्यक्षों से विषय, प्रवेश और छात्रवृत्ति योजनाओं की  जानकारी ली और अपने कॅरियर को लेकर अनेक प्रश्न किए।
प्राचार्य डॉ. विनय जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अनेक प्रेरक प्रसंगों से छात्राओं का मार्गदर्शन किया। छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए प्रोफेसर आरती दुबे, डॉ. कुमुद दुबे, डॉ. सीमा कदम, डॉ. प्रताप राव कदम, डॉ. प्रकाश पगारे, डॉ. सीमा मंडलोई, डॉ. शोभा गोयल, डॉ. तरुण दांगौडे़, डॉ. नीलू अग्रवाल, डॉ. देवमणि यादव, प्रोफेसर कल्याणी पांडे, प्रोफेसर रजाक मंसूरी, प्रोफेसर फहीम कुरैशी, प्रोफेसर समीर खान, प्रोफेसर मीनु पटेल आदि प्राध्यापकों ने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। शासकीय उर्दू स्कूल से श्री प्राचार्य शेख युनूस, श्रीमती आरेफा शेख, श्रीमती प्राची तिवारी आदि स्कूल शिक्षकों ने भी छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026