लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा अपडेट – निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाली,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 7-7 दिन का मानदेय काटा

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 7-7 दिन का मानदेय काटा

खण्डवा 25 दिसंबर 2024 – महिला एवं बाल विकास खण्डवा शहरी परियोजना अधिकारी श्रीमती पूजा राठौर द्वारा बुधवार को सुबह 9 बजे आंगनवाड़ी केंद्र बाहेती कॉलोनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। केंद्र पर कार्यकर्ता संध्या सूर्यवंशी एवं सहायिका संध्या रंदीवे अनुपस्थित पाई गई। इसके पश्चात गोलमाल बाबा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें भी कार्यकरता श्रीमती निवेदिता कोचलें और सहायिका किरण लोमारे अनुपस्थित पाई गई। कहारवाड़ी सेक्टर के संत रविदास वार्ड के कब्रिस्तान रोड़ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र 10 बजे बंद पाया गया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा रैकवार और सहायिका बेबी अमोदकर अनुपस्थित पाई गई, गुलमोहर कॉलोनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद पाया गया और सहायिका शारदा 10ः15 बजे उपस्थित हुई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजिया अनुपस्थित पाई गई। सलूजा कॉलोनी स्थित केंद्र बंद पाया गया कार्यकर्ता अर्चना शिंदे और सहायिका मनीष विश्वकर्मा भी अनुपस्थित पाई गई।
कालूराम गंगराड़े स्थित 7 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता बड़सर, शहनाज परवीन, ऊषा महेश्वरी, नीतू मौर्य और शेला राठौर अनुपस्थित पाई गई, सहायिका साजिदा बी. ज्योति गंगराड़े, कमलेश वर्मा और मंजुला हरिओम भी अनुपस्थित पाई गई। केंद्र पर एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। साथ ही घासपुरा बांग्लादेश स्थित दो आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया वह भी 11 बजे तक बंद पाए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साइन बी और शमा अयूब, सहायिका फरजाना और फरहत अनुपस्थित पाए गए। इन समस्त कार्यकर्ताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 7-7 दिन का मानदेय काटा गया साथ ही पर्यवेक्षक को नोटिस जारी किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026