लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा अपडेट – अपने जीवन को भगवान की भक्ति और गुरु की सेवा में लगाकर पुण्य प्राप्त करें, ,,संजू महाराज,, जावर में चल रही संत सिंगाजी महाराज की कथा में पहुंची विधायक कंचन तनवे,

अपने जीवन को भगवान की भक्ति और गुरु की सेवा में लगाकर पुण्य प्राप्त करें,
,,संजू महाराज,,

जावर में चल रही संत सिंगाजी महाराज की कथा में पहुंची विधायक कंचन तनवे,

खंडवा ।। संत सिंगाजी महाराज ने अवतार लेकर जन-जन को धर्म संस्कृति के सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वे अपने गुरु मनरंग स्वामी की आज्ञा का हमेशा पालन करते थे। वे भक्तों के एक ही उपदेश देते थे कि जीवन को भक्ति और गुरु की सेवा में लगाओ। मनुष्य धर्म और सत्य से भटका तो परलोक में कुछ ही नहीं ले जा सकोगे, यह उदगार जावर में आयोजित संत सिंगाजी महाराज की परचरी कथा को संबोधित करते हुए कथा वाचक संजू महाराज मंडला ने व्यक्त किये, महाराज ने कहा कि सिंगाजी महाराज ने जीवित समाधि लेने के बाद भी अपने गुरु और भक्तों को दर्शन दिए। झाबुआ राजघराने के राजा के बेटे को जीवित कर तथा कुंवारी गाय का दूध निकालने जैसे चमत्कार भक्तों को दिखाए, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं, रविवार को
कथा वाचक श्री संजू महाराज मांडला श्री मुख से संत सिंगाजी महाराज की परचरी कथा का तृतीय दिवस था, चल रही कथा में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे जिसमें ओर साध्वी आरती गिरी जूना अखाड़ाउपस्थित हुई, विधायक कंचन तनवे ने महाराज श्री का स्वागत करते हुए कहा कि संत सिंगाजी महाराज की महिमा अपरंपार है,उनके प्रसंगो को अपने जीवन में उतार कर अपने जीवन को सफल बनावे, इस अवसर पर विधायक श्रीमती तनवे का राधा रानी महिला और हरेराम फेरी मंडल ने स्वागत अभिनंदन किया, कथा में विधायक कंचन तनवे ने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की,

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026