लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा: वर्दी में नर्मदा में कूदे SDERF जवान, डूब रहे दिल्ली के युवक की बचाई जान

ओंकारेश्वर, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में एसडीईआरएफ के दो जवानों की बहादुरी और तत्परता से नर्मदा नदी में डूब रहे दिल्ली निवासी 22 वर्षीय युवक की जान बच गई। ब्रह्मपुरी घाट पर तैनात जवान युवक को डूबता देख वर्दी में ही नर्मदा नदी में कूद पड़े और तेज बहाव के बीच उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 22 वर्षीय विनीत यादव अपने छह साथियों के साथ भगवान श्री ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए आए थे। ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान विनीत अनजाने में गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एसडीईआरएफ जवान क्रमांक 1203 तेजपाल और जवान क्रमांक 1202 अमन मालाकार की नजर डूबते युवक पर पड़ी। दोनों जवानों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए लाइफ बॉय उठाया और वर्दी पहने हुए ही नर्मदा नदी में छलांग लगा दी।

तेज बहाव के बीच दोनों जवान डूब रहे युवक तक पहुंचे और लाइफ बॉय की सहायता से उसे सुरक्षित पकड़कर नदी से बाहर निकाला। जवानों की त्वरित कार्रवाई और साहस के चलते कुछ ही समय में युवक को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जिला सेनानी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ खंडवा आशीष कुमार कुशवाहा ने दोनों जवानों के साहसिक कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर तैनात जवानों को लगातार सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रेस्क्यू कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आशीष कुमार कुशवाहा ने कहा कि जवान तेजपाल और अमन मालाकार ने साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक अनमोल जीवन बचाया है। दोनों जवानों के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें विभागीय स्तर पर पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा की जाएगी।

जिला होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ खंडवा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नर्मदा नदी में केवल चिन्हित और सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। गहरे पानी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा घाटों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026