ACACU Khandwa Breaking: इंदिरा सागर बांध देखने रुका था परिवार, अचानक मौत बनकर आया ट्रक!
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदा थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा सागर बांध के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बनारस (वाराणसी) से धार्मिक यात्रा पर निकला एक परिवार बांध के पास रुककर फोटो और वीडियो बना रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने परिवार और उनकी टवेरा वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के कई सदस्य और वाहन चालक सहित कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार उज्जैन और ओंकारेश्वर में दर्शन करने के बाद सीहोर की ओर जा रहा था। रास्ते में इंदिरा सागर बांध देखने के लिए सभी कुछ देर रुके थे। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर वहां पहुंचा और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से टवेरा वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नर्मदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल खंडवा रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों में संजय प्रताप गुप्ता (46), कन्हैया लाल गुप्ता (51), ममता देवी (42), रीना देवी (38), अमित, तूलिका (13), आरोही (13), गरिमा (10), ईशान (8), कलावती (65) तथा वाहन चालक मुकेश शामिल हैं। सभी बनारस के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे में शामिल टवेरा वाहन का पंजीयन क्रमांक MP-13-DI-9998 तथा ट्रक का पंजीयन क्रमांक MP-09-GF-4843 बताया गया है।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और ट्रक चालक की लापरवाही रही या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: यह खबर प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक पुष्टि के बाद घायलों की स्थिति एवं अन्य तथ्यों में परिवर्तन संभव है।
Read Next
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
