लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU(अकाकू ) खंडवा अपडेट….रेल्वे ने चलाई शेतकरी समृद्धि किसान स्पेशल ट्रेन

सामान्य शुल्क पर यात्रियों को यात्रा करने की सुविधा,साथ ही न्यूनतम शुल्क पर कृषि उत्पाद एवं सामान को भेजने की सुविधा
आज खंडवा में रेल्वे के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर श्री अजय कुमार जी के साथ स्टेशन सलाहकार समिति और
चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की एक बैठक रेल्वे परिसर के नर्मदा रेस्ट हाउस में संपन्न हुई।
रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य तरुण झंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक को संबोधित करते हुए सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर रेल्वे श्री अजय कुमार जी ने पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सलाहकार समिति के सदस्यों एवं समाजसेवियों को बताया कि स्पेशल किसान ट्रेन में किसान अपनी कृषि उत्पाद,
व्यापारी,आम नागरिक अपना सभी तरह का सामान इस स्पेशल ट्रेन से देवलाली से दानापुर के बीच के स्टेशनों पर शीघ्रता से भेज सकते हैं,साथ ही इस गाड़ी में अपने सामान के साथ जिम्मेदार व्यक्ति को भी सामान्य रेल टिकट के साथ भेज सकते हैं,पार्सल के साथ यह पैसेंजर गाड़ी भी है एवं इसमें सामान गंतव्य स्थान तक समय पर पहुंचने की भी पूरी गारंटी है।आपने बताया कि अभी यह गाड़ी क्रमांक 01153/54 डाउन दिशा में प्रत्येक रविवार प्रातः 6 बजे एवं अप दिशा में प्रत्येक मंगलवार प्रातः 6.10 बजे है,जो देवलाली से दानापुर के बीच कई स्टेशनों नाशिक, मनमाड,भुसावल,बुरहानपुर,खंडवा, इटारसी, जबलपुर,कटनी,सतना,
मानिकपुर,इलाहाबाद और दीनदयाल उपाध्याय आरा बक्सर से लोडिंग अनलोडिंग एवं पैसेंजरों के लिए भी उपलब्ध रहेगी।
इस ट्रेन में सामान्य टिकट लेकर यात्रा की जा सकती है एवं इस गाड़ी में कोई भी दैनिक उपयोग के सामान मोटरसाइकिल,
सब्जी,प्याज,मिर्च या अन्य कोई भी सामान लोड कर सकते है,शुल्क केवल पैसेंजर ट्रेन के पार्सल लोडिंग का लगेगा।
बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव श्री संतोष गुप्ता,चेंबर के प्रवक्ता श्री कमल नागपाल,श्री भूपेश पचौरी,उद्योगपति श्री संतोष नागौरी,श्री अनिल कुमार शर्मा,श्री राजीव शर्मा,श्री दिलीप पहाड़िया (जैन),रेल्वे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य तरुण झंवर ,श्री नरेंद्र दवे ने अपने अपने विचार एवं सुझाव रखे।जिसमें सचखंड एक्सप्रेस के खंडवा में तीन मिनिट के स्टॉपेज के बजाय 5 मिनट के स्टॉपेज के सभी के सुझाव को एक सप्ताह में मान्य कर स्टॉपेज बढ़ाने का आश्वासन दिया।
तरुण झंवर एवं संतोष नागौरी ने बंगलौर कर्नाटक और महाराष्ट्र के और क्षेत्रों में भी इस तरह की ट्रेन और चलाने का सुझाव दिया जिससे सोयाबीन,अरबी
बीज,कॉटन बेल्स आदि के लोडिं

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026