लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में शादी सम्मेलन को लेकर बड़ी बैठक आयोजित, 22 नवंबर 2026 को होगा आयोजन

खंडवा, 29 मार्च 2026।

शहर में आयोजित होने वाले शादी सम्मेलन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें दूर-दूर से आए समाज के लोगों और आयोजकों ने भाग लिया। बैठक में सम्मेलन की तारीख, व्यवस्थाओं और सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि शादी सम्मेलन का आयोजन 22 नवंबर 2026 को किया जाएगा, जिसमें कुल 51 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि लड़की पक्ष से 31,000 रुपये और लड़का पक्ष से 11,000 रुपये का सहयोग लिया जाएगा।

सम्मेलन में शामिल होने वाले जोड़ों के लिए कई तरह की सुविधाएं और उपहार भी तय किए गए हैं। समिति की ओर से प्रत्येक जोड़े को डबल बेड पलंग और गोदरेज की दो पल्लू वाली अलमारी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा, समाज के कई दानदाताओं ने भी अपनी ओर से सहयोग की घोषणा की है। शादी सम्मेलन में भोजन की संपूर्ण व्यवस्था हाजी अब्दुल सत्तार भाई दरबार (अकोला) द्वारा की जाएगी। वहीं हाजी अब्दुल गफ्फार डवार (भीकनगांव) की ओर से सभी दुल्हनों को कुरान शरीफ, जानमाज और फ्रिज प्रदान किए जाएंगे।

हाजी अब्दुल करीम भाई (नवासा, खंडवा) द्वारा डिनर सेट देने की घोषणा की गई है, जबकि हाजी महमूद पठान (सूरत) सभी दुल्हनों को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। मोहम्मद इलियास भाई भोपाली द्वारा चूड़ी-बैंगल बॉक्स दिए जाएंगे।

इसके साथ ही साकिर भाई (इंदौर), मोहम्मद इदरीश (पंचेड़), मोहम्मद मोहसिन (धर्मपुरी), हाजी अब्दुल लतीफ साहब (बड़वाह), मोहम्मद अली (सनावद), शरीफ भाई चौधरी (खिराला) और हाजी मुसाजी (कालका) सहित कई अन्य समाजसेवियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी उपस्थित लोगों ने इस सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों को उम्मीद है कि यह सम्मेलन समाज में एकता और सहयोग का एक बड़ा उदाहरण बनेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026