लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

संस्थापक स्व. पूनमचंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद

खंडवा। निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक स्व. श्री पूनमचंद जी गुप्ता की पुण्यतिथि पर शनिवार सुबह 8 बजे उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि एवं भावांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी परिवार के सदस्यों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों एवं स्टाफ ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके शिक्षा एवं सेवा के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सोसायटी के सचिव प्रज्ञान गुप्ता द्वारा समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद सोसायटी के मैनेजर सतीश पटेल सहित सुभाष स्कूल, श्रीमती सुंदरबाई गुप्ता गर्ल्स स्कूल, आनंदम विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज के प्राचार्यों तथा स्टाफ सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर स्व. पूनमचंद गुप्ता को नमन किया। इस दौरान भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति भी दी गई।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि उपस्थित सदस्यों ने स्व. पूनमचंद गुप्ता के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के प्रति उनकी दूरदृष्टि और सेवा भावना के कारण आज निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा एवं विभिन्न गतिविधियों से लाभान्वित हो रहे हैं।

वर्तमान में निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी के अंतर्गत पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज, आनंदम विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, जीके कोचिंग सेंटर, श्रीमती सुंदरबाई गुप्ता गर्ल्स स्कूल, सुभाष स्कूल एवं एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी का संचालन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्टाफ सदस्यों के लिए चाय एवं बिस्किट की व्यवस्था की गई। सोसायटी परिवार ने स्व. श्री पूनमचंद जी गुप्ता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में स्थापित संकल्प और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
काकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम, निकली भव्य रैली
August 8, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालु को SDERF जवान ने बचाया
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस को मिला तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच हार्टफुलनेस की पहल
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर ब्रजवासी घी जब्त, होटल से मटन-चिकन के सैंपल लिए
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में SDRF की बड़ी मॉक एक्सरसाइज: EOC से घटनास्थल तक परखी गई पूरी Response Chain की तैयारी
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: पेयजल, सड़क, आवास और मॉल… खंडवा के लिए महापौर ने आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा: सिस्टम से लड़ते-लड़ते महिला की मौत, परिवार में आक्रोश , देखिए कहाँ का है पूरा मामला
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: घायल उल्लू के लिए देवदूत बनी डायल-112 टीम, पुलिसकर्मियों ने वन विभाग तक पहुंचाकर कराया उपचार
August 8, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने किया खंडवा शहर का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
August 8, 2026
खंडवा
हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
August 8, 2026