लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान के टोंक जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 55 हजार 200 रुपए नगद भी बरामद कर जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक पिता बाबू कुशवाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम उनियारा, जिला टोंक (राजस्थान), विवेक पिता किशनलाल खिची, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम उनियारा, जिला टोंक (राजस्थान) तथा आत्माराम पिता रामजीलाल मेहरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम उनियारा, जिला टोंक (राजस्थान) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 8 मई 2025 को फरियादी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ‘बादशाह ब्रोकर’ नामक कंपनी ने शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लिया और मोबाइल के माध्यम से 21 लाख 63 हजार 970 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। शिकायत पर अपराध क्रमांक 578/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-डी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹2,55,200 नगद बरामद कर जब्त किए गए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य, निरीक्षक हंसकुमार झींझोरे, पंकज सिंह सोलंकी, शिवम ओझा, रुपेश बामने एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खंडवा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शेयर मार्केट या ऑनलाइन निवेश के नाम पर मिलने वाले लालच और फर्जी लिंक से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
काकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम, निकली भव्य रैली
August 8, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालु को SDERF जवान ने बचाया
August 8, 2026
खंडवा
संस्थापक स्व. पूनमचंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस को मिला तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच हार्टफुलनेस की पहल
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर ब्रजवासी घी जब्त, होटल से मटन-चिकन के सैंपल लिए
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में SDRF की बड़ी मॉक एक्सरसाइज: EOC से घटनास्थल तक परखी गई पूरी Response Chain की तैयारी
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: पेयजल, सड़क, आवास और मॉल… खंडवा के लिए महापौर ने आयुक्त के सामने रखे करोड़ों के प्रस्ताव
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा: सिस्टम से लड़ते-लड़ते महिला की मौत, परिवार में आक्रोश , देखिए कहाँ का है पूरा मामला
August 8, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: घायल उल्लू के लिए देवदूत बनी डायल-112 टीम, पुलिसकर्मियों ने वन विभाग तक पहुंचाकर कराया उपचार
August 8, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने किया खंडवा शहर का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
August 8, 2026