खंडवा: रोज़ाना जाम से त्रस्त लोग, भारी वाहनों के कारण कोरगला–आबूद रोड पर बढ़ी परेशानी
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कोरगला–आबूद रोड पर रोजाना लगने वाला ट्रैफिक जाम अब राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है।
दरअसल, इस मार्ग पर मूंग खरीदी को लेकर एक केंद्र बनाया गया है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बड़े-बड़े ट्राले और मालवाहक वाहन पहुंच रहे हैं। आरोप है कि वेयरहाउस संचालक द्वारा गेट बंद रखे जाने के कारण इन वाहनों को सड़क पर ही खड़ा होना पड़ता है। सड़क पहले से ही संकरी होने के चलते कुछ ही देर में यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और आवागमन प्रभावित होने लगता है।
वहीं पंधाना रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण बड़ी संख्या में लोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में कोरगला–आबूद रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति लगभग प्रतिदिन बन रही है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर खड़े होने वाले भारी वाहनों के लिए उचित व्यवस्था कराकर यातायात सुचारू कराया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
Read Next
खंडवा 




खंडवा 
खंडवा
खंडवा