लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं।

बारिश के बीच सूक्ता डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं, जिसके चलते सूक्ता नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

कोतवाली थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी अंतर्गत हापला-दीपला मार्ग पर रामनगर चौकी प्रभारी राजू पाटिल एवं उनकी टीम ने बैरिकेडिंग कर मार्ग को सुरक्षित किया है। पुलिस लोगों को उफनती नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से रोक रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला होमगार्ड की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। सभी संबंधित एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026