खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मोघट थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया आनंद नगर शाखा की पार्किंग से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बैंक में वेंडर के रूप में कार्यरत है। 30 जुलाई को सुबह उसने अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP 12 MP 3630 बैंक के पीछे स्थित पार्किंग में खड़ी की थी। दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटने पर मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिलने पर मोघट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
अपील: यदि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा व्यक्ति आपको कहीं दिखाई दे, आप उसे पहचानते हों, या मोटरसाइकिल क्रमांक MP 12 MP 3630 कहीं दिखाई दे, तो तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने अथवा मोघट थाना पुलिस को इसकी सूचना दें। आपकी एक सूचना चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कराने और आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

खंडवा